Newsराजनीतिराज्य

रतनगढ़ के लक्खी मेला में बेहतर व्यवस्थाओं के साथ आयोजन के लिये सीएम ने दी बधाई

दतिया. रतनगढ़ माता मंदिर हर वर्ष की भांति इस दीवाली की भाईदूज के मौके पर आयोजित लक्खी मेला भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस बेहतर सुविधाओं के सफल आयोजन के लिय मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सराहना की है। इसके लिये जिले के अधिकारियों और कर्मचारियोें को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, “मध्यप्रदेश के दतिया जिले के रतनगढ़ माता मंदिर में हर साल भाई दूज पर आयोजित भव्य मेले के सफल आयोजन के लिए समस्त अधिकारियों और जिला प्रशासन की टीम का अभिनंदन करता हूं। इस मेले में 32 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रतनगढ़ माता और कुंअर महाराज के दर्शन किए। इससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।” रतनगढ़ माता मंदिर विंध्याचल पर्वत के घने जंगल में स्थित है। यहां एक अन्य मंदिर भी है, जो कुंवर महाराज को समर्पित है। मंदिर के बारे में मान्यता है कि रतनगढ़ माता के दर्शन से सर्पदंश पीड़ितों का जहर उतर जाता है, इसलिए लोग यहां बंध कटवाने के लिए आते हैं। कई श्रद्धालु तो पिंड भरकर यानी जमीन पर लेटकर मंदिर पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet