दिल्ली हिंसा-नाले से मिला एक और शव, मृतकों की संख्या 43 पहुंची
नई दिल्ली. दिल्ली में हुई हिंसा में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब खबर मिल रही है कि हिंसाग्रस्त उत्तरपूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके से एक और डेडबॉडी मिली है। डेड बॉडी भागीरथ बिहार के नाले से मिली है। पुलिस घटनास्थल पर उपस्थित है। इसी के साथ मृतकों की संख्या 43 पर पहुंच गयी है।
उधर, दिल्ली हिंसा में एफआईआर की संख्या बढ़कर 167 हो गयी है। इनमें 36 मामले आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किये गये है। पकड़े गये 885 लोगों में से कुछ को गिरफ्तार किया गया है। जबकि कुछ लोग हिरासत में हैं।

