तीन हजार का इनामी बदमाश राजागुर्जर महिला थाने में
ग्वालियर. शिवपुरी पुलिस द्वारा घोषित 3 हजार रूपये इनामी बदमाश राजा गुर्जर उर्फ राजा भैया पुत्र जगदीश सिंह गुर्जर, निवासी कांकर, थाना सीहोर से लम्बे समय से फरार चल रहा था। महिला थाने में तैनात आरक्षक राजवीर सिंह सिकरबार ने दबोचा है। पुलिस के आरक्षक को मुखबिर मिली सूचना के आधार बताये गये ठिकाने पर पहुंचकर राजा गुर्जर को पकड़ने में कामयाबी मिली। फिलहाल राजा गुर्जर महिला थाने में हैं।
शिवपुरी जिले के सीहोर थाने में अपराध क्रमांक 130/18 धारा 307, 32 294336, 323, 147, 148,149 धाराओं में अपराध दर्ज शिवपुरी पुलिस पिछले दो वर्षो से राजा गुर्जर को तलाश रही थी।

