LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में सिल्वर स्क्रीन पर लगा ब्रेक, 10 सिनेमाघरों पर लगा ताला

ग्वालियर. कभी शहर की शान रहे सिनेमाघरों का चलन लगातार फीका पड़ रहा है। ग्वालियर के 14 नामी-गिरामी टॉकीज में से अब 10 पर ताला लग चुका है, और जो बचे हैं, उनकी टिकट खिड़की पर भी इक्का-दुक्का लोग ही नजर आते हैं। मल्टीप्लेक्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते चलन ने सिल्वर स्क्रीन पर ब्रेक लगा दिया है, जिससे टॉकीज मालिक दोहरी मार झेल रहे हैं। एक तरफ सिने प्रेमियों का मोहभंग हो गया है, तो दूसरी तरफ सिनेमाघरों की इमारतें धीरे-धीरे जर्जर हो रही हैं।
कोरोना काल के बाद ज्यादातर टॉकीज बंद
रॉक्सी, हरिनिर्मल, चित्रा, फिल्मस्तान, यादव, भारत, रीगल, श्री, अल्पना, हनुमान और बसंत टॉकीज। कुछ बरस पहले तक ये सिनेमाघर शहर की पहचान थे। नई सड़क निवासी आशुतोष मिश्रा याद करते हैं कि ये सिनेमाघर आज भले वीरान हैं, लेकिन कुछ बरस पहले तक इनके पर्दे पर कई फिल्मों ने सिल्वर और गोल्डन जुबली के झंडे गाढ़े हैं। लेकिन कोरोना काल के बाद ज्यादातर टॉकीज के दरवाजे बंद हो गए और फिर दोबारा नहीं खुले। फिलहाल शहर में डिलाइट, कैलाश और काजल टॉकीज ही बमुश्किल चल रहे हैं।
इस दिशा में प्रयास करेंगे
शहर में जहां एक तरफ सिनेमाघर बंद पड़े हैं, वहीं दूसरी तरफ यातायात जाम एक बड़ी समस्या है। पुलिस की नजर में अगर इन सिनेमाघरों के संचालक आगे आएं तो उनकी खाली पार्किंग शहर की यातायात समस्या में मददगार साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet kingbetting kingbetting giriş lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet