ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री के क्षेत्र में चोरी की बिजली से चार्ज हो रहे ई-रिक्शा, दबंगई से चल रहा कारोबार
ग्वालियर. सडकों पर दौडने वाले ई-रिक्शा चोरी की बिजली से चार्ज किए जा रहे है। चार्जिंग स्टेशन संचालक किराए व चार्जिंग का चार्ज 100 रुपए प्रतिनिधि और सिर्फ चार्जिंग के 75 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से ई-रिक्शा चालकों से वसूलते है। अवैध चार्जिंग के यह स्टेशन सबसे ज्यादा ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के क्षेत्र में संचालित हो रहे है। इतना ही नहीं अवैध चार्जिंग स्टेशनों के अलावा इस क्षेत्र में बिजली बिल के बकायादारों की संख्या भी सबसे अधिक है साथ ही बिजली चोरी के कारण लाइन लॉस के मामले भी यहां सर्वाधिक हैं। बावजूद इसके बिजली कंपनी के अफसर सख्ती नहीं बरत पा रही है।
ई-रिक्शा को चोरी की बिजली से अवैध रूप से चार्ज करा रह
शहर में नगर संभाग उत्तर के कई स्थानों पर चार्जिंग प्वांट बनाकर कुछ लोग ई-रिक्शा को चोरी की बिजली से अवैध रूप से चार्ज करा रहे है, जबकि ई रिक्शा की संख्या ही 10 हजार से अधिक है। इन आंकडों से साफ जाहिर है कि बडे पैमाने पर जिले में ई रिक्शा चार्ज करने के लिए बिजली चोरी होती है। नगर संभाग उत्तर के महाप्रबंधक का कहना है कि चोरी की बिजली से ई रिक्शा चार्ज करने के चार्जिंग स्टेशनों पर कार्रवाई कर 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

