LatestNewsराज्य

घोषणा के समय जिन लाड़ली बहनों के नाम थे गैस कनेक्शन, सिर्फ उन्हें ही मिलेगा लाभ

भोपाल. मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना में शामिल जिन महिलाओं के नाम पर पहले से रसोई गैस कनेक्शन हैं। उन्हें ही 388 रुपए की सब्सिडी मिलेगी। गैस सिलेंडर के लिए 450 देने होंगे। इसके अलावा जिन महिलाओं के पति के नाम पर रसोई गैस के कनेक्शन हैं, और अब अगर पति लाड़ली बहना योजना में शामिल अपनी पत्नी के नाम पर गैस कनेक्शन लेंगे तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने यह स्पष्ट किया। बातचीत में उन्होंने कहा है कि अधिकारी सब्सिडी की रिपोर्ट देते समय इसका ध्यान रखेंगे।
रिकाॅर्ड में कुल 98 लाख महिलाएं पात्र
मंत्री ने बताया- जब लाड़ली बहनों के लिए रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने की घोषणा की गई थी तब जिन लाड़ली बहनों के नाम पर रसोई गैस कनेक्शन था। उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा। जिन्होंने 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा पर अमल के बाद गैस कनेक्शन बदलकर महिलाओं के नाम पर कनेक्शन लेने की कोशिश की है, उन्हें लाभ नहीं दिया जाएगा। सरकार के रिकाॅर्ड में कुल 98 लाख महिलाएं इसके लिए पात्र हैं। जिसमें लाड़ली बहना और उज्जवला योजना से गैस सिलेंडर का कनेक्शन पाने वाली महिलाएं शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *