Newsमप्र छत्तीसगढ़

भारतीय जहाज डूबा, दूसरी तरफ एक जहाज को कब्जा ले गया ईरान

नई दिल्ली. ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेेंशस (यूकेएमटीओ) ने गुरूवार को बताया है कि उसे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)जहाज के नाम को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। होर्मुज के पास में यह घटना ऐसे समय में हुई है। जब भारत ने गुरूवार को कहा है कि बुधवार का ओमान तट के पास भारतीय झंडे वाले एक जहाज पर हमला किया गया। हालांकि जहाज पर सवार सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित है। भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि यह हमला अस्वीकार्य है। हम इस बात की निंदा करते है। कमर्शियल जहाजों और नागरिक नाविकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।
भारतीय जहाज मवेशियों को ले जा रहा था
गुजरात का कार्गो जहा हाजी अली बुधवार को ओमान तट के पास संदिग्ध ड्रोन हमले के बाद समुद्र में डूब गया। अधिकारियों के अनुसार जहाज पर सवार सभी 14 भारतीय क्रू के लोगों को ओमान प्रशासन ने सुरक्षित बचा लिया है। देवभूमि द्वारका जिले के सलाया पोर्ट में पंजीकृत यह जहाज सोमलिया से शारजाह जा रहा था। इसमें मवेशी लदे हुए थे।
बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे जहाज ओमान के उत्तरी तट के पास लीमा इलाके से गुजर रहा था, तभी उस पर किसी अज्ञात विस्फोटक चीज से हमला हुआ।  माना जा रहा है कि यह ड्रोन या मिसाइल हमला हो सकता है।  हमले के बाद जहाज में आग लग गई, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वो समुद्र में डूब गया।  हमले के बाद चालक दल ने तुरंत संकट का संदेश भेजा और लाइफबोट के जरिए जहाज खाली कर दिया।  जहाज पर एक सुपरवाइजर समेत कुल 14 लोग सवार थे। ओमान कोस्ट गार्ड ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी नाविकों को सुरक्षित डीबा पोर्ट पहुंचाया।  जहाज के मालिक सुल्तान अहमद संघार ने भी पुष्टि की कि सभी लोग सुरक्षित हैं. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि जहाज पर हमला किसने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *