Newsराजनीतिराज्य

श्री दुर्गेश्वरी क्षत्रिय राजपूत महिला समिति* द्वारा “सतरंगी सावन महोत्सव”

ग्वालियर. “सतरंगी सावन महोत्सव” का रंगारंग कार्यक्रम होटल लैंडमार्क, मानिक विलास कौलोनी में आयोजित किया गया जिसमें समिति के सदस्यों ने जमकर मनोरंजन किया। कार्यक्रम की आयोजक गीता सिंह गौर, सुजाता संग्राम सिंह, माधुरी चौहान और शकुंतला सिंह के अनुसार ड्रैस कोड सात रंगो में से कोई भी रंग की लहरिया साड़ी थी जिससे वातावरण इंद्रधनुषी रंग में रंग गया था।
इसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताऐं जैसे सावन सुंदरी , सतरंगी सलाद डेकोरेशन, सतरंगी पर्ची गेम, सावन डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें करीब 150 सदस्यों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और विजेता बने। इसके अलावा हाऊजी और कई सरप्राइज गेम भी हुए जिसमें सभी ने भरपूर इंजॉय किया। निर्णायक मंडल में श्रीमती अल्का कुशवाह,रश्मि सिंह ,शिखा सिंह कुशवाह ,रश्मि सिंह कुशवाह तृप्ति सिंह तोमर थीं। समिति की सदस्यों को उनके सम्मान में स्मृति चिन्ह भी आयोजकों द्वारा प्रदान किये गए। कार्यक्रम का शानदार संचालन श्रीमती मोनिका भदौरिया ने किया ।
योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विजेताओं के नाम
पंचुअल्टी :
1.रेखा भदौरिया,  2.सुनीता जादौन, 3.श्वेता सिसौदिया, 4 सुषमा राठौर, 5 लक्ष्मी परमार
सलाद डेकोरेशन:
1.राखी सिकरवार, 2 रितु चौहान, 3.पूजा कुशवाह, 4 अमिता जादौन
सतरंगी पर्ची गेम :
1 मोनिका भदौरिया, 2 सीमा सेंगर, 3 सुनीता सेंगर, 4 सीमा तोमर, 5 कीर्ति कुशवाह
सावन सुंदरी:
सीनियर वर्ग:
1. ममता कुशवाह, 2. संगीता भदौरिया, 3. अल्का कुशवाह
जूनियर वर्ग
1 अरूणा भदौरिया, 2 अमिता जादौन, 3 नीति सिंह, 4 मोनिका चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *