गांधी प्राणी उद्यान में मादा टाइगर शावक का निधन, किया गया अंतिम संस्कार
ग्वालियर गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में 20 अप्रैल को मादा मीरा द्वारा 3 शावको को जन्म दिया गया था। जिसमें 2 पीले एवं 01 सफेद था, उक्त शावकों में से एक पीला मादा शावक कल 21 सितम्बर को सांय 07 बजे अचानक मृत हो गया है। अब वर्तमान में कुल 9 टाईगर संरक्षित है।
नोडल अधिकारी चिडियाघर ने जानकारी देते हुए बताया कि मृत मादा शावक का 22. सितम्बर को प्रातः 9 बजे शव परीक्षण कराया गया। शव परीक्षण पशु चिकित्सा सेवाऐं ग्वालियर के पशु चिकित्सक डॉ. संजय जाधव, डॉ. उमेश दांतरे एवं डॉ. उपेन्द्र यादव के द्वारा किया गया, बाद शव परीक्षण वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अंकित पाण्डेय (DFO) द्वारा किया गया। शव परीक्षण उपरांत मृत शावक का नियमानुसार दाह संस्कार किया गया। इस दौरान मुनीश सिंह सिकरवार, अपर आयुक्त नगर निगम, डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, उपायुक्त, चिड़ियाघर एवं क्यूरेटर गौरव परिहार, जू कीपर शिवकुमार पाल, एनीमल कीपर अशोक इत्यादि उपस्थित थे।

