Newsमप्र छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मारने से 6 मजदूर घायल, दोनों चालक फरार, 2 हालत की नाजुक

मुरेना. नेशनल हाइवे-44 पर पिपरई गांव के पास रविवार के तेज रफ्तार डम्पर ने श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर होने से ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गयी, इस वजह से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डम्पर की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके चलते पीछे टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गयी। घटना के बाद हाइवे पर कुछ देर के लिये यातायात रूक गया। सरायछोला थाना प्रभारी एसआई केके सिंह ने बताया कि डम्पर ने पीछे  से ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्क्र मारी थी। सभी घायल मजदूरों को अस्पताल में उपचार के लिये भेजा गया। दोनों वाहन चालक घटनास्थल पर फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि डंपर चालक भी वाहन छोड़कर भाग निकला। ट्रॉली में सवार सभी मजदूर घायल हो गए। हादसे में शिवकुमार (26), अनामिका (2), संतलाल (50), सोलंकी (19), भगवती (46) और दुर्गेश (20) घायल हो गए। सभी घायलों को सरायछोला पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş