पुलिस के जवान को बुलेट सवार में मारा थप्पड़, स्वयं को गौरब दुबे बताया, बस स्टैंड चौकी के सामने की घटना
ग्वालियर. शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक युवक ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए वाहन चेकिंग के बीच बुलेट सवार ने आरक्षक के साथ अभद्रता करते हुए थप्पड़ जड़ते हुए मौके से फरार हो गया। पड़ाव थाना इलाके में बस स्टैंड चौकी के पास शनिवार की रात लगभग 1.30 बजे यह घटना हुई। डायल 112 में तैनात आरक्षक भारतसिंह एएसआई श्यामवीर सिंह के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एमपी07जेडयू 3999 नम्बर की बुलेट पर सवार एक युवक को रोका गया।
चेकिंग के बीच युवक ने एएसआई से नाम पूछकर बदतमीजी शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर वह और भड़क गया। स्वयं को गौरब दुबे बताते हुए पुलिसकर्मियों को धमकाने लगा। आरोपी ने कहा है कि बीच में मत बोलो, वरना जान से मार दूंगा। इसके बाद आरोपी बुलेट लेकर कुछ दूर गया और तेज रफ्तार से लौते हुए आरक्षक भारत सिंह के पास से गुजरते वक्त उन्हें थप्पड मार दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
आरक्षक का दर्द, सार्वजनिक मारपीट से ड्यूटी करना मुश्किल, केस दर्ज
आरक्षक भारत सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि इस तरह सार्वजनिक रूप से मारपीट होने से ड्यूटी करना मुश्किल हो जाता है। घटना के बाद पुलिस ने वायरलेस पर मैसेज फ्लैश कर आरोपी का पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गया।
थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव के मुताबिक बुलेट बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से आरोपी की पहचान कर ली है। उसकी पहचान गौरव दुबे पुत्र चंदू दुबे है। आरोपी झांसी रोड थानाक्षेत्र के चेतकपुरी का रहने वाला है। गौरव मोबाइल बंद कर गायब हो गया है। आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

