Newsराजनीतिराज्य

आगामी त्योहारों व चुनाव में सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखे-ADGP

ग्वालियर। पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में एडीजीपी डी. श्रीनिवास वर्मा ने ग्वालियर जिले के समस्त पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों की आगामी त्यौहारों जिसमें विषेषकर गणेष उत्सव, अनंत चतुर्दषी और मिलाद-उन-नवी तथा विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए बैठक ली गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेष सिंह चंदेल तथा एएसपी ऋषिकेष मीना गजेन्द्र सिंह वर्धमान, निरंजन शर्मा एवं समस्त सीएसपी व एसडीओपी  उपस्थित रहे।
बैैठक में एडीजीपी ग्वालियर जोन ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों से कहा कि आगामी दो-तीन माह पुलिस के लिए काफी अहम हैं, क्योंकि इन महीनों में त्योहार एवं विधानसभा चुनाव भी हैं, जिसमें पुलिस को लगन व मेहनत से कार्य करना है। उन्होने कहा कि शहर व देहात के राजपत्रित अधिकारी प्रत्येक दिन अपने अधीनस्थ किसी भी थाने में जाकर वहां आवष्यक रूप से भ्रमण करें और देखे कि थानों में लंबित अपराध व वारंटो की क्या स्थिति है एवं उनके निकाल के प्रयास कराए जाए।
थाना क्षेत्र में लगाए गये गणेष उत्सव के पण्डालों में एक रजिस्टर रखा जाए जिसमें थाने से जो भी पुलिस अधिकारी जाएगा वह रजिस्टर में अपनी उपस्थिति का इन्द्राज आवष्यक रूप से करेगा और पण्डाल आयोजकों से बीट प्रभारी सत्त संपर्क में रहेगा। गणेष उत्सव के बड़े-बड़े पण्डालों में उनके आयोजकों से समन्वय स्थापित कर सीसीटीव्ही कैमरे लगावाने के निर्देष भी अधिकारियों को दिये। विसर्जन के समय घाटों पर गोताखोर एवं लाइफ जैकेट आवष्यक रूप से रखवाएं, जिससे कोई हादसा न हो। बैठक में एडीजीपी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देषित किया कि वह सभी अपने-अपने वाहन में बलवा ड्रिल सामग्री रखेंगे और आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए स्थाई वारण्टी, अवैध शराब, अवैध हथियार व मादक पदार्थ के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *