खास पोशाक में पीएम मोदी ने बाबा केदारनाथ की पूजा अर्चना, रोपवे परियोजना का किया शिलान्यास
केदारनाथ. पीएम नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड की यात्रा पर है। उन्होंने यहां केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान शिव का रूद्राभिषंेक भी किया। इस बीच पीएम नरेन्द्र मोदी एक खास पोशाक में दिखाई दिये। इसकी चारों ओर चर्चा हो रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने जो पोशाक पहली वह हिमाचल की खास ‘‘चोला डोरा’’ ड्रेस है। इसे हाल ही में एक महिला ने पीएम मोदी को उपहार में दी थी।
पीएम नरेन्द्र मोदी हाल ही में हिमाचल के दौरे पर गये थे। इस बीच उन्हें एक महिला ने एक खास चोला डोरा ड्रेस गिफ्ट में दी थी। इसे हिमाचल में चम्बा में रहने वाली महिला ने हाथ से बनाया है। इस पर बहुत अच्छी हस्तकला है। पीएम मोदी को जब महिला ने यह पोशाक उपहार में दी थी तो उन्होंने वादा किया था कि जब भी वह किसी ठण्डी जगह पर जायेंगे, तो इसे जरूर पहेंनेंगे। पीएम मोदी ने केदारनाथ यात्रा के बीच ऐसा ही कुछ किया। उन्होंने महिला द्वारा उपहार में दी गयी पोशाक को ही पहना।
रोपवे का शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड का दौरा काफी खास माना जा रहा है। पीएम मोदी यहां 3400 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी ने केदारनाथ में पूजा अर्चना की। वह बद्रीनाथ में भी दर्शन करेंगे। पीएम मोदी केदारनाथ रोपवे परियोजना की आधारशिला रखेंगे। वह माणा गांव में सड़क और रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी दोपहर लगभग 2 बजे अराइवल प्लाजा और झीलों के विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

