कार्निवाल मे कोविड गाइड लाइन का पूरा ध्यान रखा जायेगा, 1 अगस्त से म्यूजियम खोला जायेगा . प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया
ग्वालियर. एतिहासिक जय विलास पैलेस में कोविड 19 के बाद पैलेस में बने संग्रहालय (म्यूजियम) की शुरूआत के साथ ही एक कार्निवाल का आयोजन भी किया जायेगा। इस कार्निवाल में ग्वालियर-चंबल अंचल के प्रतिभाओं को उभारने के लिये मंच भी प्रदान किया जायेगा उक्त जानकारी आज पत्रकारों से चर्चा में सिंधिया परिवार की ट्रस्टी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने बताया कि कोविड महामारी के चलते पूरे विश्व के साथ ही देश , प्रदेश और ग्वालियर पर भी असर पडा।
जय विलास पैलेस परिसर में लगभग 35 स्टॉल लगाये जायेंगे
इसमें होम शेफ, चित्रकार, कलाकार और रचनात्मक युवाओं को समाहित किया हैउन्होंने बताया कि जय इससे युवाओं को बेरोजगारी का सामना भी करना पडा। वहीं म्यूजियम भी कोविड गाइड लाइन के तहत बंद कर रखा था। इसी के चलते अब जयविलास पैलेस की टीम ने फैसला किया है कि म्यूजियम की शुरूआत की जाये। इसके तहत उन्होंने एक जश्र के रूप में इसकी शुरूआत करने का प्रयास किया है। इस कार्निवाल को एक पहल के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। इसमें होम शेफ, चित्रकार, कलाकार और रचनात्मक युवाओं को समाहित किया हैउन्होंने बताया कि जय विलास पैलेस के भव्य परिसर में लगभग 35 स्टॉल लगाये जायेंगे।
वर्कशाप, एवं संगीत का लुत्फ भी सैलानी उठा सकेंगे
जिनमें विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को प्रदर्शित किया जायेगा। जिन्हें आने वाले सैलानी खरीद कर लुत्फ भी उठा सकेंगे। इन वस्तुओं में घर के बने स्वादिस्ट खाने से लेकर बेकरी का सामान, सुंदर वस्त्र, वर्कशाप, एवं संगीत का लुत्फ भी सैलानी उठा सकेंगे। इसी के साथ कॉसप्ले, अम्मा की रसोई, एरिका एग्रोटेक , कवि पुष्प, मिशन ऑर्गेनिक प्लानेट, आदि नाम से स्टॉल लगाये जायेंगे। इसी के साथ टेंटू कलाकार , हस्तशिल्प कला के स्टॉल का भी आनंद कार्निवाल में आने वाले उठा सकेंगे। इसी के साथ संग्रहालय भी कोरोना के बीच में देख सकेंगे। साथ ही देंश विदेश के सैलानियों को भी यहां की गतिविधियों की जानकारी मिलेगी। एक प्रश्र के उत्तर में ट्रस्टी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने बताया कि कार्निवाल मे कोविड गाइड लाइन का पूरा ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि जय विलास पैलेस के सभी कर्मचारियों का वैक्सीनेशन भी कराया जा चुका है। एक प्रश्र के उत्तर में उन्होंने बताया कि ग्वालियर अंचल की पहचान अभी तक डकैतों आदि के रूप में रही है। ऐसे में कार्निवाल सहित अन्य कार्यक्रम करने से ग्वालियर की छवि स्वच्छ रूप से निखरेगी। वहीं आने वाले सैलानियों से भी अनुरोध है कि वह भी मास्क लगायें और कोविड गाइड लाइन का सोशल डिस्टेंसिंग के साथ करें। इस मौके पर गायत्री सिंह, वसुंधरा गायकवाड, रोविन जैन, सलोनी शर्मा, भानू चोपडा, अदिति मदान भी पत्रकार वार्ता में मौजूद थी।

