LatestNewsराजनीतिराज्य

कांग्रेस लगातार हमको वापिस पार्टी में आने के लिये कह रही हैं-बृजेंद्र यादव सिंधिया समर्थक मंत्री

भोपाल. एमपी में सिंधिया समर्थक और शिवराज सरकार के मंत्री ने कांग्रेस को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी हमसे वापिस कांग्रेस में आने के लिये संपर्क कर रही है और ज बवह हम से संपर्क करती है। तो उनके ही विधायक भारतीय जनता पार्टी में आ जाते हैं। मंत्री के दावे के बाद एमपी की राजनीति में हलचल तेज हो गयी है। वैसे चुनावी वर्ष मे ंदल बदलू नेताओं का एक्टिव होना कोई आश्चर्य की बात नहीं हैं। लेकिन मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री का यह दावा सच हुआ तो आने वाले समय में होने वाले विधानसभा की सूरत बदली हुई नजर आयेगी।
क्या है पूरा मामला
यह दावा शिवराज सरकार के पीएचई राज्यमंत्री बृजेंद्र यादव ने किया है। उनका कहना है कि कांग्रेस लगातार हमको वापिस पार्टी में आने के लिये कह रही है। लेकिन हमने साफ कह दिया है कि हम वापिस कांग्रेस में नहीं जायेंगे। आपको बता दें कि मंत्री केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं और उनके ही साथ कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। अब जब कांग्रेस फिर से उन्हें वापिस बुला रही है तो उनका कहना है कि अब कांग्रेस में जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। यह बयान बृजेंद्र यादव का है। लेकिन अगर सच में कांग्रेस ने सिंधिया के साथ भाजपा में आये नेताओं से वापिस आने के लिये संपर्क किया है तो इससे चुनाव में सूरत बदल जायेगी।
कांग्रेस की मति भ्रष्ट हुई
राज्यमंत्री बृजेंद्र यादव ने आगे बयान देते हुए बताया कि हमें देखकर उनको मध्यप्रदेश में अपनी कुर्सी दिखने लगती है। हम उनको पुराने कांग्रेसी समझ आने लगते हैं। लेकिन शायद कांग्रेस यह भूल कर रही है। कि हम उनकी पार्टी के अब नहीं रहे। अब हमारी पार्टी भाजपा है। कांग्रेस कितना भी कर ले, लेकिन अब हम भाजपा पार्टी नहीं छोड़ेंगे। इसके अलावा मंत्री ने कहा है कि कांग्रेस की मति इस समय भ्रष्ट हो चुकी है।

गिर गई थी कमलनाथ सरकार 
ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगुवाई में कांग्रेस के 22 विधायकों के साथ बृजेंद्र यादव भी भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद कमल नाथ की सरकार गिर गई थी और जब मध्य प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनी तो सिंधिया के करीबी 13 विधायक मंत्रिमंडल में शामिल हुए।  उन्ही में से एक है बृजेंद्र यादव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet instagram unban service instagram unban service