पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, ममता की गाड़ी पर फेंका कीचड़ और जूते
परगना. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलिशहर में पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिला पर भीड़ ने हमला कर दिया। दरअसल, पूर्व सीएम का काफिला एक मृत तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ता के घर जा रहा था। तभी गुस्साई भीड ने उसे बीच रास्ते में रोक कर हमला कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सीएम की की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। उस पर कीचड़ फेंका। पानी की बोतलें, जूते तथा चप्पलें बरसाई, आक्रोशित भीड ने ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साई भीड़ ने उन्हें चोर और डकैतों की रानी जैसे ताने दिये।
स्थिति को बिगड़ता देख घटनास्थल पर तत्काल पुलिस और सुरक्षा के बीच सीएम ममता बनर्जी को उस इलाके से सुरक्षित बाहर निकाला। गौरतलब है यह पूरा हंगामा एक मृत पार्टी कार्यकर्ता के परिवार की तरफ से लगाये गये उन गंभीर आरोपों के बाद शुरू हुआ। मृतक के परिवार ने स्थानीय पुलिस पर हिरासत में बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

