ग्वालियर में सडक़ चौड़ीकरण के नाम पर तोडफ़ोड़ में व्यापारी का विरोध, व्यापारी लामबंद, व्यापारियों में भय का माहौल
ग्वालियर. उपनगर ग्वालियर में कोटेश्वर से हजीरा तक सडक चौडीकरण के नाम पर आगामी सितंबर-अक्टूबर माह में संभावित तोडफोड को लेकर व्यापारियों में भय का माहौल है। जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए नोटिस के विरोध में व्यापारी एकजुट होकर संघर्ष के लिए लामंद हो गए है। कुछ वर्ष पूर्व किलागेट, चौक बाजार, हजीरा और सेवानगर क्षेत्र में हुई तोडफोड से सडके चौडी हुई लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते खाली कराई गई जगह पर ठेले और ई-’रिक्शा का अतिक्रमण हो गया। स्थिति यह है कि कोटेश्वर से किलागेट तक एक वाहन के चलने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं है। बाजार में ठेले स्थाई रूप से लग रहे है।
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रडर्स प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन की अगुवाई में व्यापारियों ने बैठक की। इसमें निर्णय किया गया है कि यदि प्रशासन स्वामित्व की भूमि या दुकान को सडक चौडीकरण के नाम पर अधिग्रहित करता है तो व्यापारियों को जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन द्वारा समुचित मुआवजा दिया जाए। व्यापारियों ने शीघ्र ही जिला कलेक्टर से मिलने का निर्णय किया है। कैट ने कहा कि एक ओर सरकार नअभियान के माध्यम से समस्याओं का समाधान चाहती है वहीं दूसरी ओर व्यापारियों में भया का माहौल बनाकर उनकी स्वामित्व की भूमि और दुकानों की तोडफोड करना चाहती है। कैट इसका भरपूर विरोध करेगा और भविष्य में आवश्यक होने पर जन-आंदोलन खडा करेगा। कैट का प्रतिनिधिमंडल मध्य प्रदेश के ऊर्जामंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर के स्वस्थ होने पर उनसे भेंट करेगा और किलागेट पर शीघ्र ही व्यापारियों की चौपाल आयोजित की जाएगी।

