करणी सेना के पदाधिकारियों पर एफआइआर दर्ज

ग्वालियर. गांधी रोड़ स्थित अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के आव्हान पर दोपहर 11 बजे भारी संख्या में विगत दिवस भोपाल में रैली निकाल कर करणी सेना के कार्यकर्त्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री के साथ की गयी गाली-गलौज के विरोध रैली के रूप में सिटीसेंटर स्थित एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां करणी सेना पर एफआइआर दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसके तत्काल बाद पुलिस करणी सेना अज्ञात पदाधिकारियों पर आईपीसी की धारा 153-ए, 294 और 505 (2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली।

किरार सभा को दी एफआइआर की कॉपी
एसएसपी कार्यालय में डेरा डाले हुए अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा, ग्वालियर के अध्यक्ष बृजेश किरार, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूणा किरार, गुलाब सिंह किरार, रामनरेश किरार, रूपेश यादव, डॉ. परशुराम सिंह, नीरज राजपूत एवं अन्य लोगों की उपस्थिति एएसपी राजेश दंडोतिया ने अध्यक्ष बृजेश किरार को करणी सेना के पदाधिकारियों पर की गयी एफआइआर की प्रति सौंपी।
पूरे प्रदेश में करणीसेना पर एफआईआर
भोपाल में करणीसेना द्वारा रैली निकाल कर मुख्यमंत्री को दी गयी भद्दी-भद्दी गालियां के विरोध में पूरे प्रदेश में किरार क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने एफआइआर दर्ज कराई गयी है। जहां पर रैली निकाल कर करणी सेना के कार्यकर्त्ताओं द्वारा गालिया दी गयी वहीं पर एफआईआर दर्ज होना चाहिये थी।

