LatestNewsराष्ट्रीय

ओंकारेश्वर से घूमने आई 3 महिलाओं की कार पलटने से मौत, 2 की ग्वालियर में मौत

ग्वालियर. दिल्ली से ओंकारेश्वर से घूमने आई महिलाओं की कार पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे कार में सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई जिसे बीनागंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसा नेशनल हाईवे-46 (बैतूल से ग्वालियर) पर मध्यप्रदेश के गुना जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र के बीनागंज बायपास की बताई जा रही है।
चांचौड़ा थाना टीआई राकेश गुप्ता ने बताया कि सड़क पर जा रही मवेशियों को बचाने के चक्कर में कार का संतुलन बिगड़ गया और गढ्ढ़े में पलट गई। कार में सवार चारों महिलाएं दिल्ली से 8 अक्टूबर को तीर्थस्थल ओंकारेश्वर से घूमने आई थीं। हादसा तब हुआ जब ये महिलाएं दिल्ली के लिए लौट रही थीं।
टीआई राकेश गुप्ता ने आगे बताया कि संतोष कुमारी (48) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी वहीं गायत्री देवी (60), पूनम भारती (52) और बिंदु शर्मा (45) को गुना जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान गायत्री ने भी दम तोड़ दिया जबकि पूनम भारती को ग्वालियर रेफर किया गया और उनकी भी रास्ते में मौत हो गई। चारों महिलाएं एक बड़े संस्थान में कार्यरत पत्रकार थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş avrupabet avrupabet giriş avrupabet güncel