LatestNewsराष्ट्रीय

चीन ने भारत की सीमा पर भेजे 60 हजार सैनिक-अमेरिका

नई दिल्ली. लद्दाख में एलएसी पर भारत और चीन के विवाद को दूर करने के लिये कई बार कमाण्डर्स स्तर की बैठक हो चुकी है। साथ ही दोनों देशों के विदेश मंत्री भी मामले पर कई बार चर्चा कर चुके हैं। लेकिन मुद्दा सुलझने की बजाय और मामला बिगड़ता जा रहा है। चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर ड्रैगन ने भारी संख्या में अपने सैनिकों की टुकड़ी को एलएसी पर भेज दिया है। इस बात की जानकारी अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने दी है।
सीमा पर गतिरोध के बीच चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा एलएसी पर 60 हजार से अधिक सैनिकों को तैनात कर दिया हैं। माइक पोम्पियों ने बीजिंग के बुरे बर्ताव और क्वाड समूह के देशों के सामने खतरे पैदा करने के लिये चीन को आड़े हाथ लिया और कहा उसने भारत की उत्तरी सीमा पर 60 हजार सैनिक तैनात किये हैं।
क्वाड समूहों पर 4 देश आते हैं
आपको बता दें कि क्वाड समूह के देशों में अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। क्वाड देशों के विदेशमंत्रियों ने पिछले मंगलवार को टोक्यों में मुलाकात की । जानकारी के लिये बता दें कि कोविड़-19 शुरू होने के बाद यह पहली आमने-सामने की वार्ता है। 4 देशों की यह बैठक हिन्द प्रशांत, दक्षिणी चीन सागर और पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन के आक्रमक सैन्य रूख के बीच जापान की राजधानी टोक्यों में हुई। टोक्यों बैठक में हिस्सा लेकर लौटे अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने शुक्रवार 9 अक्टूबर को एक इंटरव्यू में कहा, भारतीय अपनी उत्तरी सीमा पर 60 हजार चीनी सैनिकों की मौजूदगी देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş avrupabet avrupabet giriş avrupabet güncel