महिला ऑफसर्स ट्रेनिंग में आयोजित पासिंग आउट परेड में 129 ऑफीसर्स ने ली देशसेवा की शपथ, राजस्थान की शिखा सिंह को मिला गोल्ड मेडल
ग्वालियर. स्टेशन चौराहा स्थित महिला ऑफीसर्स टेªनिंग अकादामी (ओटीए) परिसर में बुधवार को पासिंग आउट परेड और पिपिंग सेरेमनी आयोजित की गयी। देशभर से आयी 129 महिला प्रशिक्षाणार्थियों ने 45 दिवस की सैन्य ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 19 सितम्बर की सुबह केन्द्रीय कमान की मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल सुचित्रा सेनागुप्ता के मुख्य आतिथ्य में प्रशिक्षणार्थियों को रैंक (स्टार) लगाये और उन्हें एनसीसी के एनसीसी के नियमों व देश सेवा की शपथ दिलाई गयी।
शिखा सिंह को मिले 3 पुरूस्कार
पासिंग आउट परेड समारोक के अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिला अधिकारियों को पदक और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। राजस्थान की एसओ शिक्षा सिंह को कमांडेंट गोल्ड मैडल, शर्मा कम (बेस्ट इन एकेडमिक्स) और स्पेशल स्किल्स के लिये गोल्ड मेडल प्रदान किया गया है।
महिला सशक्तिकरण भी ट्रेनिंग का उद्देश्य
लेफ्टिनेंट जनरल सुचित्रा सेनागुप्ता ने बताया कि ग्वालियर NCC OTA के दो प्रमुख उद्देश्य हैं। पहला, एसोसिएट NCC अधिकारियों को सैन्य प्रशिक्षण देना और दूसरा महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका देना। उन्होंने बताया कि इस कोर्स में देशभर से 129 महिला कैंडिडेट शामिल हुई थीं। सभी ने 45 दिन की कड़ी ट्रेनिंग पूरी की है।

