विधानसभा उपचुनाव-पहले दिन शुक्रवार को एक भी नामांकन नहीं भरा गया
ग्वालियर. विधानसभा उपचुनाव के लिये दिन शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे से लेकर 3 बजे के बीच एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा है। इसी वजह से अधिकारी खाली बैठे रहें। दोपहर 12 बजे कलेक्टर ने खाली बैठे अधिकारियों को बुलाकर बैठक की। इसमें उन्हें अगले कुछ दिन की तैयारियों को लेकर समझाया गया। शनिवार व रविवार को छुट्टी के कारण नामांकन नहीं भरे जायेंगे। सोमवार से प्रतिदिन नामांकन भरे जायेंगे। इसी कारण अगले 5 दिन काम होने के बाद भी आम लोग कलेक्टोरेट जाने से बचें। नामांकन के कारण इन दिनों जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में बैरिकेडिंग की गयी हैं।
शुक्रवार को नामांकन फॉर्म लेने भी बहुत कम उम्मीदवार पहुंचे। मात्र ग्वालियर विधानसभामें कुछ लोग पैसा जमा कर नामांकन फॉर्म ले गये हैं। प्रत्याशियों की सुविधा के लिये पहली बार निर्वाचन आयोग ने नामांकन फॉर्म, शपथ पत्र के प्रिंट ऑनलाईन लेने की व्यवस्था की गयी है। इस वजह से शुक्रवार को कलेक्टोरेट में भीड़ कम रहीं।
सोमवार से नामांकन व्यवस्था में बदलाव
ग्वालियर-रिटर्निंग अधिकारी प्रदीप सिंह तोमर, प्रथम तल पर कमरा नम्बर 208 में उपलब्ध रहेंगे।
ग्वालियर पूर्व-रिटर्निंग अधिकारी एचबी शर्मा कमरा नम्बर 108 में उपलब्ध रहेंगे।
डबरा-रिटर्निंग अधिकारी प्रदीप शर्मा भूतल पर बने कमरा नम्बर 106 में उपलब्ध रहेंगे।

