LatestNewsराष्ट्रीय

स्‍वतंत्रता दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल, शामिल होंगी 8 टुकडि़यां

भोपालए भारतीय स्‍वाधीनता की 73 वी वर्षगांठ कोविड.19 संक्रमण से बचाव के प्रोटोकाल का पालन करते हुए हर्षोल्‍लास से मनाई जाएगी। प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्‍य स्‍वतंत्रता समारोह मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के मुख्‍य आतिथ्‍य में 15 अगस्‍त को लाल परेड ग्राउंड स्थित मोतीलाल नेहरू स्‍टेडियम में आयोजित होगा। गुरूवार को पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस परेड एवं फाइनल रिहर्सल यहां मोतीलाल नेहरु स्टेडियम में हुई।
पुलिस महानिदेशक विशेष पुलिस महानिदेशक एसएएफ विजय यादव एवं संभागीय कमिश्‍नर कवीन्‍द्र कियावत सहित अन्य अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फुल ड्रेस परेड के फाइनल अभ्यास के दौरान 7 वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक रामचन्‍द्र सिंह कुशवाहा ने प्र‍तीक स्‍वरूप मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और ध्वजारोहण राष्‍ट्रीय धुन एवं परेड द्वारा सलामी के बाद परेड का निरीक्षण कर संदेश का वाचन किया। उसके बाद परेड का विसर्जन कर कार्यक्रम सम्‍पन्‍न हुआ।
फाइनल अभ्यास परेड का नेतृत्‍व भारतीय पु‍लिस सेवा के सहायक पुलिस अधीक्षक जबलपुर रोहित काशवानी ने किया। सहायक परेड कमांडर की भूमिका उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा जैन ने निभाई। संयुक्‍त अभ्‍यास परेड में पुलिस बैण्‍ड सहित कुल 8 टुकड़ियों ने भाग लिया। इनमें हॉकफोर्स, विशेष सशस्‍त्रबल, स्‍पेशल टास्‍कफोर्स, महिलाओं की विशेष सशस्‍त्र बल, जिला बल और रेल की संयुक्‍त टुकड़ी, जिला पुलिस बल एवं रेल पुलिस, नगर सेना (होमगार्ड), जेल विभाग शामिल है।
अभ्यास के दौरान स्टेडियम में अतिथियों के आने.जाने और सुरक्षा व्यवस्था सहित स्टेडियम के यातायात, पार्किंग एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं की भी बारीकी से जांच की गई। इस अवसर पर पु‍लिस मुख्‍यालय के वरिष्‍ठ अधिकारियों सहित जिला प्रशासन व भोपाल पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *