LatestNewsराष्ट्रीय

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास कोरोना संक्रमित

अयोध्या. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और श्रीकृष्ण जन्मभूति न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की तबीयत गुरूवार की सुबह अचानक बिगड़ गई। इस खबर से पूरे जिले में अफरा तफरी मच गई और तुरंत डीएम, सीएमओ समेत डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच के लिए पहुंच गई। नृत्य गोपाल दास जी की कोविड-19 की जांच की गई जिसमें वे संक्रमित पाए गए है। इसके बाद उनसे मिले सभी लोगों को जांच के आदेश दिए गए है।
मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की तैयारी
इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत नृत्य गोपाल दास और उनके समर्थकों व मथुरा के जिलाधिकारी से बात की है इसके साथ ही सीएम योगी ने मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टर नरेश त्रेहन से बात की है और महंत नृत्य गोपाल दास को गुरूग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की तैयारी है।
सर्दी व हल्के बुखार के लक्षण
स्वास्थ विभाग की टीम ने तुरंत पहुंचकर महंत का परीक्षण किया और जरूरी दवाइयां दी। डॉक्टरों ने बातया कि महंत नृत्यगोपालदास को सर्दी व हल्के बुखार के लक्षण है फिलहाल हमने कुछ टेस्ट कर लिए है और उनके सैंपल ले लिए है साथ ही जरूरी दवाइयां भी दे दी है। टेस्ट की रिपोटर्स आने के बाद ही वजह का पता चल सकेगा। महंत की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर आस-पास के मंदिरों से लोगों और साधुओं की भीड़ भी उन्हें देखने पहुंचने लगी जिसे प्रशासन ने बड़ी मुश्किल से काबू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *