LatestNewsराज्यराष्ट्रीय

सिटीसेंटर की जमीन के फर्जी दस्तावेज कर ठगे 50 लाख रूपये, महिला गिरफ्तार

ग्वालियर. सिटीसेंटर से पुलिस ने एक महिला ठग को गिरफ्तार किया है। महिला ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर एक व्यवसाई को 50 लाख रूपये की ठगी की थी। महिला ने किसी और के नाम की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर व्यापारी से एग्रीमेंट कर लिया औरे लाखों रूपये ऐंठ लिये। व्यापारी को अपने साथ धोखाधड़ी का पता उस वक्त लगा जब उसे जमीन बेचने वाली महिला और उसके साथियों द्वारा किसी अन्य के साठा ठगी की सूचना एक न्यूज पेपर में पढ़ा था। शनिवार की रात को पुलिस ने व्यवसायी की शिकायत पर मामला दर्ज कर सिटीसेंटर से ठग महिला को हिरासत में लिया है।
क्या है पूरा मामला

शहर के गोला का मंदिर क्षेत्र के पंडित बिहार कॉलोनी में रहने वाले 42 वर्षीय श्याम यादव व्यवसायी हैं। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें जमीन खरीदनी थी, जिसके लिए वह एक अच्छी जमीन तलाश रहे थे। तब उनकी मुलाकात खूब चंद वर्मा, संतोष कुशवाहा, विजय पाल, अमित और विकास से हुई थी। खूबचंद वर्मा ने श्याम यादव को बताया था कि उसकी एक बहन की जमीन अच्छी लोकेशन में पड़ी है और उसकी बहन को पैसे की जरूरत है इसलिए वे इसे बेचना चाहती है। साथ ही कहा कि यदि वह चाहे तो उसे खरीद सकता है। खूबचंद की बातों में आकर श्याम यादव ने प्लॉट देखने को तैयार हो गए। व्यापारी ने प्लॉट देखा तो वह उसे खरीदने के लिए तैयार हो गए। प्लाट के अनुबंध के समय श्याम यादव ने खूब चन्द और उसके साथ आए चार लोगों को 50 लाख रुपए एडवांस के तौर पर दे दिए, लेकिन 4 दिन पहले व्यवसायी ने एक अखबार में खबर पढ़ी की जिस जमीन का सौदा उन्होंने इन लोगों किया है उसी जमीन का सौदा कर इन लोगों ने किसी अन्य व्यक्ति से धोखाधड़ी की है। अपने साथ ठगी का पता चलते ही व्यापारी विश्वविद्यालय थाने जा पहुंचा और इसकी शिकायत पुलिस से की पुलिस ने व्यवसायी की शिकायत पर महिला सहित 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
लावारिस जमीनों के फर्जी दस्तावेज से हैं ठगते
जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला है कि ठग खूबचंद वर्मा, संतोष कुशवाहा, विजय पाल, अमित और विकास शातिर ठग हैं। उनके गिरोह में एक महिला भी है। वह शहर में ऐसी जमीनों को तलाशते थे। जिनके मालिक उन्हें महीनों तक नहीं देखने आते थे। फिर यह ठग उस जमीन से संबंधित व्यक्ति के मालिक की पूरी जानकारी निकाल लेते थे और उासी के जैसी महिला या पुरूष का फर्जी आधार कार्ड पैन कार्ड और अन्य कागजात फर्जी बनवा कर रजिस्टार कार्यालय में खड़ाकर उस जमीन का अनुबंध कर लोगों के साथ ठगी करते थे। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक महिला को हिरासत में लिया है बाकी अन्य आरोपी अभी फरार बताये जा रहे हैं। जिनकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet pokerklas perabet madridbet madridbet