पहाड़गढ़ के जंगल में शॉर्ट एनकांउटर गुड्डा डकैत भागने में सफल, पुलिस ने 2 साथी दबोचे, पुलिस ने किया इंकार
मुरैना. पुलिस की 60 हजार के कुख्यात डकैत गुड्डा गुर्जर से 22 सितम्बर की रात एनकाउंटर हो गया। एनकाउंटर में दोनों ओर से गोलियां चली। पुलिस ने गुड्डा को घेरने की बहुत कोशिश की लेकिन वह पुलिस को चकमा देने में सफल रहा। ऐसा बताया जा रहा है कि इसी बीच पुलिस उसके 2 साथयों को धरदबोचा है। लेकिन पुलिस ने उसका खुलासा नहीं किया है। सूत्रों की माने तो पुलिस उन दोनों से गुड्डा के बारे में पूछताछ कर रही है जिससे वह उस तक पहुंच सके। आपको बता दें कि गुड्डा गुर्जर की तलाश न केवल मध्यप्रदेश बल्कि यूपी व राजस्थान की पुलिस भी सरगर्मी से कर रही है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस की सूचना मिली की डकैत गुड्डा अपने साथियों के साथ पहाड़गढ़ आने वाला है। पुलिस ने अपनी फील्डिंग जमानी शुरु कर दी। फिर मुखबिर ने सूचना दी कि 22 सितंबर की रात गुड्डा पहाड़गढ़ में आ रहा है। पुलिस ने निर्धारित जगह पर पोजीशन ले ली, जैसे ही गुड्डा अपने साथियों के साथ पहाड़गढ़ के जंगल में पहुंचा वहां पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। घेरने के बाद पुलिस ने उससे सरेंडर करने के लिए ललकारा। पुलिस की ललकार की आवाज सुनकर गुड्डा सतर्क हो गया और उसने आवाज वाली दिशा में फायर खोल दिया। उसके फायर खोलते ही पुलिस ने जवाबी फायरिंग शुरु कर दी। फिर क्या था दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी। इसी बीच गुड्डा ने अपने साथियों को कवर फायर देने को कहा और वे पुलिस को कवर फायर देते रहे, इसी का फायदा उठाकर गुड्डा भाग निकला। जब तक पुलिस डकैतों तक पहुंचती डकैत बाग चुके थे।
वर्षा की वजह से फिसले पुलिसकर्मी
एनकाउंटर के बीच वर्षा हो रही थी। वर्षा की वजह से पुलिस टीम के जवान मिट्टी में फिसल रहे थे। दूसरा रात का समय था। जिसकी वजह से पुलिस अंदाज से गोलियां चला रहे थे। कोई डकैत घराशायी नहीं हुआ। हालांकि पुलिस ने बताया कि एक गोली गुड्डा की कनपटी से 2 इंच दूर से गुजर गयी लेकिन इस का कोई सबूत नहीं है।
पुलिस के हाथ लगे डकैत के दो साथी
सूत्रों पर भरोसा करें तो भागने के दौरान गुड्डा के 2 साथयों को पुलिस ने दबोच लिया है और पुलिस लगातार उनसे पूछताछ कर रही है लेकिन इस बात को पुलिस फिलहाल नकार नही है। दूसरी ओर पुलिस कप्तान ने बताया कि हो सकता है कि 2’4 दिन के भीतर गुड्डा हमारी गिरफ्त में हो।
तलाश जारी है
पुलिस गुड्डा डकैत की तलाश में लगातार सर्चिंग कर रही है और हम जल्द ही गुड्डा को खोज लेंगे। यह बात अलग है कि गुड्डा हमारी पकड़ में नहीं आ सका।
आशुतोष बागरी, एसपी मुरैना

