LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

व्यापारी के घर में हुई घटना का खुलासा, 70 लाख की ज्वेलरी सहित आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर। फरियादिया द्वारा 23 अक्टूबर को थाना थाटीपुर में रिपोर्ट की थी कि मेरे परिचित एक व्यक्ति ने घर पर रिवाल्वर लगा कर धमकी देकर घर के लॉकर में रखे नगदी 4 से 5 लाख रूपये और सोने व हीरे के ज्वेलरी कुल कीमत 85 लाख रूपये मेरे सामने जबरदस्ती ले गया। फरियादिया की शिकायत पर से थाना प्रभारी द्वारा ज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी । एसपी अमित सांघी, द्वारा उक्त प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए एएसपी राजेश दण्डोतिया को थाना बल की टीम बनाकर उक्त आरोपी की गिरफ्तारी करने के लिये कहा गया।

क्या है पूरा मामला
गौरतलब है 1 नवम्बर को सीएसपी मुरार ऋषिकेष मीणा को मिली कि आरोपी को सिंहपुर रोड़ मुरार के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर से सीएसपी मुरार द्वारा थाना प्रभारी थाटीपुर टीआई आरबीएस विमल के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम ने बताये स्थान की घेराबंदी कर उक्त फरार आरोपी उसके घर के पास से धर दबोचा। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये गये आरोपी से प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि मैंने फरियादिया को रिवाल्वर से धमकी देकर उसके घर से किसी भी प्रकार की नगदी व जेवर नहीं ले जाये गये है। मैं ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करता हूँ। मेरे द्वारा फरियादिया को अधिक पैसा देने का बहला फुसलाकर उससे कई बार नगदी, सोने व हीरे के जेबरात लिये है जिनको मैं फायनेंस कंपनी में गिरवी रख कर उस पैसो को अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से शेयर ट्रेंिडग के लिये ऑनलाइन लगा दिया करता था। जिसका रिर्टन मेरे द्वारा कई बार वापस भी किया गया था। विगत कुछ दिनों से ट्रेडिंग कंपनियों द्वारा मेरे अकाउंट को होल्ड कर देने की वजय से मैं रूपये निकाल नहीं पा रहा था जिस कारण से मैं फरियादिया से लिये गये जेवर और नगदी उसे वापस नहीं कर पाया था।इसी कारण से मै शहर छोड़कर भाग गया था। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर पुलिस द्वारा उसके घर से 1 किलो 227 ग्राम सोने के जेवर, 76 ग्राम हीरे का हार कुल कीमती 70 लाख रूपये का बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet holiganbet giriş holiganbet matbet holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş betturkey safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet mariobet betpark betpark casibom casibom casibom giriş casibom casibom giriş vaycasino holiganbet bahsegel bahsegel bahsegel jojobet jojobet ibizabet holiganbet cashwin grandpashabet betgit giriş betgit grandpashabet giriş grandpashabet