राजा-सोनम का शिलांग होटल के बाहर का मिला CCTV फुटेज, सोनम का अभी तक सुराग नहीं पुलिस हैं खाली हाथ
इंदौर. ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम का शिलांग से एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह वीडियो 22 मई का बताया जा रहा है। वीडियों में दोनों एक मोपेड से होटल पहुंचते नजर आ रहे हैं। यही मोपेड पुलिस को लावारिस हालत में मिली थी।
नये सीसीटीवी फुटेज में क्या है
सीसीटीवी फुटेज में राजा और सोनम होटल के बाहर लगभग 4 मिनट 53 सेकेण्ड तक दिखाई दिये है। सोनम ने जैकेट उतारा और फिर दोनों होटल के अन्दर आये और स्टाफ से बात की। इसके बाद सामान रखकर फिर होटल के बाहर चले गये। फुटेज में सोनम ने लाल और नीले रंग की जैकेट पहन रखी है। ऐसी ही जैकेट तलाशी के बीच टीम को मिली है। उस पर खून के निशान थे। पुलिस इस फुटेज का अहम सुराग मान रही है।
जैकेट की दो तस्वीरें, जो पुलिस के लिए अहम सुराग बनी…

होटल के सीसीटीवी फुटेज में सोनम जैकेट निकालते हुए नजर आई। फुटेज 22 मई का है, जो 6 जून को सामने आया।

राजा के शव से कुछ दूरी पर पुलिस को वैसा ही लाल और नीले रंग का जैकेट मिला। जैकेट 2 जून को मिला था, जिस पर खून के निशान थे।

