नमाज अदा करे ईद मुबारक, देश की खुशहाली के लिये उठे हजारों हाथ
ग्वालियर. शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) बड़ी ही सादगी से मनाई गयी। मुस्लिम समाज के लोगों ने शनिवार की सुबह ईदगाह और सभी मस्जिदों में पहुंचकर विशेष नमाज अदा कर देश की खुशहाली और अमन चैन की दुआ मांगी। ईदगाह, मस्जिद के भीतर नहीं बाहर सड़कों तक पर लोग नमाज अदा करते देखे गये। नमाज पढ़ने के बाद ईदगाह व मस्जिद के बाहर जश्न का माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाईयां दी।
दुआ के लिये उठे हजारों हाथ
बकरीद पर हजारों लोगों ने सुबह 7-9 बजे केबीच घर, ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की है। बकरीद का त्यौहार अमन चैन और भाईचारे से मनाया जाये। इसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने लगातार 3 दिन शांति समिति की बैठक कर यह सुनिश्चित किया है कि कोई माहौल बिगाड़ने का प्रयास न हो।

