बारां में दर्दनाक हादसा-खदान धसकने से 4 श्रमिकों की मौत और 3 घायल
बारां. गुरूवार की दोपहर जिले के अटरू क्षेत्र में पार्वती नदी के किनारे बजरी खनन के बीच खदान धसकने की वजह से बड़ा हादसा हो गया है। जिसके कारण 4 लोगों की मौत हो गयी है। इनमें 2 पुरूष और 2 महिलायें बताई जा रही है। वहीं, हादसे में कुल 3 लोग घायल हो गये हैं। जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुल 7 लोग खदान में दबे थे और पुलिस प्रशासन सहित ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक, पार्वती नदी के किनारे अवैध बजरी खान का काम चल रहा था। इस बीच बड़ी संस्था में मजदूर यहां काम कर रहे थे। गुरूवार दिन में अचानक एक खदान गिर गयी। आसपास के लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें 4 की मौत हो गयी।
इस हादसे में
खदान धसकने की वजह से बच्चनसिंह गणपत 28, रविकांत 22, भुलाबाई 20, और सीमा ओढ़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं, सौरभ, प्रिया और बादल को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

