LatestNews

दिल्ली हिंसा में अब तक 167 एफआईआर दर्ज, 885 लोगों की पुलिस ने की धरपकड़

नई दिल्ली. नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में हिंसा के खौफनाक चक्र के बाद राजधानी दिल्ली में अब जिंदगी आहिस्ता-आहिस्ता कदम आगे बढ़ा रही है। दुकानें खुलने लगी है और गाडि़यां निकलने लगी है। वहीं बाजार में चहल-पहल देखी जा रही है। दिल्ली पुलिस के अनुसार दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 42 तक पहुंच गई है वहीं शनिवार के दिन पीसीआर के पास हिंसा से जुड़ी कोई कॉल नहीं आई।
अब हिंसा की किसी भी साजिश को कुचलने के लिए दिल्ली पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान हिंसाग्रस्त इलाकों में गश्त कर रहे है। मौजपुर, करावल नगर, भजनपुरा, सीलमपुर और जाफराबाद जैसे इलाकों में पुलिस का भारी बंदोबस्त है। पुलिस एहतियातन लोगों से सावधानी बरतने की बात कह रही है और अफवाहों से बचने की अपील कर रही है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली हिंसा में घायल हुए डीसीपी अमित शर्मा के परिवार वालों से मुलाकात की इसके साथ ही उन्होंने 2 कांस्टेबल से भी मुलाकात की।
167 एफआईआर दर्ज
दिल्ली हिंसा मामले में अब तक 167 एफआईआर दर्ज की गई है वहीं 36 मामले आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किए गए है। इसके अलावा 885 लोगों की पुलिस ने धरपकड़ की है जिनमें से कई लोगों को हिरासत में लिया गया है तो कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है वहीं आज पीसीआर को हिंसा की कोई कॉल नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *