ग्वालियर, मुरैना और गोहद में गिरे ओले
ग्वालियर. मप्र के ग्वालियर चम्बल संभाग में शाम 8 बजे अचनाक सड़कों एवं खेतों ओलावृष्टि देखने को मिली । ओलो से किसान एक दम सहम गयी। राजस्थान की ओर एक द्रोणिका और ऊपरी हवाओं में बने चक्रवात के प्रभाव की वजह से मप्र के मुरैना, गोहद, शिवपुरी और दतिया जिले में शनिवार को कई स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ ही बेर के आकार के ओले गिरे हैं। गेहूं और चने और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा हैं। गेहूं की फसल खेतों में बिछ गयी ।
मौसम एक दो दिन ऐसा ही रहेगा
उन्होंने बताया िकइस सिस्टम का प्रभाव प्रदेश में एक दो दिन तक रहने का अनुमान है। सिस्टमों के प्रभाव के कारण राज्य में कई स्थानों पर बादल दिखाई दी। उन्होंने बताया कि ऐसे सिस्टम के प्रभाव के कारण आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के ग्वालियर, मुरैना, सागर एवं चंबल संभागों के जिलों के अलावा बेतूल, हरदा, विदिशा, सीहोर, राजगढ, रीवा एवं सतना जिलों में कहीं कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा ग्वालियर, सागर एवं चंबल संभाग के जिलों में ओलावृष्टि के आसार दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में हवा की दिशा दक्षिणी होने के कारण दोनों ही तापमानों में मामूली बढ़ोत्तरी हो सकती हैं।
