जिला कोषालय में आधार आधारित ई-भुगतान प्रणाली शुरू
ग्वालियर सुरक्षित एवं जल्द से जल्द भुगतान करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा कोषालयों के लिये ई-कुबेर भुगतान प्रणाली तैयार कराई गई है। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने सोमवार को जिला कोषालय में आधार आधारित ई-कुबेर भुगतान प्रणाली का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा व वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

