Latestराज्यराष्ट्रीय

जेपी नड्डा ने कहा सभी 9 राज्यों में दर्ज करनी है जीत

नई दिल्ली. दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बीजेपी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता शामिल हुए। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए BJP सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि BJP अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि 2023 हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, हमें 9 प्रदेशों में चुनाव लड़ना है। उन्होंने कार्यकारिणी से आह्वान किया कि चुनाव के लिए कमर कस लें, हमें सभी 9 राज्यों में जीत दर्ज करनी है। इसके साथ ही रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि हम कमजोर बूथों की पहचान करें और उन्हें मजबूत करें और पहुंच बढ़ाए। 72,000 बूथों की पहचान की गई और आज भाजपा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में बताया कि 1.32 लाख बूथों पर पहुंच गए हैं।

MP, नागालैंड सहित अन्य राज्यों की गतिविधियों पर हुई ब्रीफिंग
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय और कर्नाटक में पार्टी की गतिविधियों पर एक ब्रीफिंग हुई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री भी अपने संबंधित राज्य के पार्टी अध्यक्षों के साथ बैठक में शामिल हुए।

गुजरात और हिमाचल चुनाव का भी बैठक में हुआ जिक्र
रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि बैठक में गुजरात और हिमाचल चुनाव रिजल्ट के बारे में भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि BJP अध्यक्ष जे.पी. हाल ही में संपन्न हुए चुनावों पर भी चर्चा की और कहा कि गुजरात की जीत ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। हिमाचल चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि हम सरकार बदलने की परंपरा को बदलने वाले थे लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet holiganbet holiganbet pusulabet kingroyal kingroyal giriş matbet matbet giriş perabet perabet giriş betcio galabet betplay betzula holiganbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş casibom casibom giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş bungalov betpark matbet matbet giriş tarafbet tarafbet giriş matbet matbet giriş tarafbet tarafbet giriş radissonbet 1win teosbet betgit wbahis holiganbet jojobet nesinecasino betpuan grandpashabet