LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर व झांसी से गुजरने वाली 9 ट्रेनों में AC फेल होने के मामले सामने आए

ग्वालियर.भीषण गर्मी के दौरान एसी कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी इस समय परेशान होना पड़ रहा है। पूरे देशभर में पटरियों पर दौड़ रहीं ट्रेनों के वातानुकूलित कोचों में एसी फेल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। गत रविवार और सोमवार को 24 घंटे की अवधि में ग्वालियर व झांसी से गुजरने वाली नौ ट्रेनों में एसी फेल होने के मामले सामने आए हैं।यात्रियों ने कई शिकायतें भी दर्ज कराईं, लेकिन झांसी में जाकर ही कुछ ट्रेनों के एसी कोच को ठीक कराया जा सका। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
24 घंटे के दौरान झांसी रेल मंडल से गुजरने वाली ग्वालियर-बरौनी मेल के बी-3, गीता जयंती एक्सप्रेस के बी-3, पुणे समर स्पेशल एक्सप्रेस के बी-4, लखनऊ एक्सप्रेस के बी-1, गोरखपुर पुणे समर स्पेशल के बी-3, झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस के बी-1 सहित नौ ट्रेनों के कोच में एसी फेल होने की घटनाएं सामने आईं। इसके चलते यात्रियों को दो से तीन घंटे तक गर्मी में सफर करना पड़ा। यात्रियों ने रेल मदद एप से लेकर ट्रेन में मौजूद रनिंग स्टाफ तक से शिकायतें दर्ज कराईं। इस दौरान तकनीकी स्टाफ ने कुछ ट्रेनों में एसी ठीक किए, तो कुछ ट्रेनों के एसी झांसी स्टेशन पहुंचने पर शुरू किए जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet perabet giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet