Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर को मिलेगी डीएनए लैब की सौगात, गृहमंत्री करेंगे शुभारंभ

ग्वालियर. लंबे इंतजार के बाद डीएनए लैब की साैगात मिलने जा रही है। प्रदेश के गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा डीएनए लैब का शुभारंभ शनिवार सुबह करेंगे। डीएनए लैब के शुभारंभ से पहले भोपाल से एडीजी जीपी सिंह, एफएसएल मप्र के निदेशक शशिकांत शुक्ला सहित अन्य पुलिस अधिकारी शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचे। यहां ग्वालियर के पुलिस अधिकारियों के साथ डीएनए लैब का भ्रमण किया, इसके बाद बैठक भी की। अब हत्या, दुष्कर्म जैसे सनसनीखेज मामलों में डीएनए सैंपल की जांच ग्वालियर में ही होगी। सबसे बड़ा फायदा होगा जिस डीएनए रिपोर्ट को आने में महीनों लग जाते थे, वह अब करीब एक सप्ताह में मिल जाएगी। इससे जांच जल्द पूर्ण होगी और पीड़ितों को त्वरित न्याय मिलने में आसानी होगी।

डीएनए यूनिट की स्थापना होने के बाद यहां उपकरण मंगवाए
ग्वालियर स्थित पुलिस विभाग की रीजनल फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री में लंबे समय से डीएनए यूनिट प्रस्तावित थी। कोरोना काल से पहले यूनिट शुरू होनी थी, लेकिन कोरोना काल के चलते इसकी शुरुआत नहीं हो सकी। इसकी वजह थी यूनिट के लिए उपकरण नहीं आ सके थे। कुछ माह पहले डीएनए लैब शुरू करने का काम तेजी से शुरू हुआ। डीएनए यूनिट की स्थापना ग्वालियर में होने के बाद यहां उपकरण मंगवाए गए। हाल ही में एफएसएल निदेशक शशिकांत शुक्ला की ओर से एसएसपी अमित सांघी को 16 जनवरी से डीएनए सैंपल की जांच ग्वालियर में ही कराने के संबंध में पत्र जारी हुआ था। इसके बाद तैयारी शुरू कर दी गई। 16 जनवरी से सैंपलिंग शुरू करने के लिए पत्र मिलने के बाद इसके शुभारंभ को लेकर पुलिस अधिकारियों ने गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा से चर्चा की। उनकी स्वीकृति मिलने के बाद शनिवार को शुभारंभ कार्यक्रम तय हुआ। एडीजी जीपी सिंह, एफएसएल निदेशक शशिकांत शुक्ला शुभारंभ से पहले शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचे। यहां ग्वालियर जोन के एडीजी डी.श्रीनिवास वर्मा, एसएसपी अमित सांघी, आरएफएसएल के संयुक्त निदेशक डा.अखिलेश भार्गव के साथ डीएनए यूनिट का जायजा लिया। इसके बाद बैठक भी हुई। शनिवार सुबह 9.45 बजे शुभारंभ कार्यक्रम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pusulabet pusulabet holiganbet matbet betcio galabet betplay betzula meritking grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet kavbet kavbet giriş mavibet giriş betasus asusagirin betpas betpas giriş casibom casibom giriş kingroyal kingroyal giriş lunabet kulisbet holiganbet padisahbet holiganbet casibom casibom giriş casibom güncel giriş betpas kingroyal güncel giriş bahiscasino ikimisli hilbet betcio betplay betcio setrabet atlasbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş grandpashabet cratosroyalbet grandpashabet betplay betsalvador mercurecasino betgit amgbahis betgit casinoroyal cratosroyalbet