एमपी-महाराष्ट्र के बीच बनेगी नई रेल लाइन, आपस में कनेक्ट होंगे 13 गांव
भोपाल. मध्य प्रदेश में रतलाम-महू-खंडवा-अकोला ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट में एक और लाइन का प्रस्ताव रेलवे ने किया है। इस रूट पर डाली जा रही नई लाइन के साथ ही एक और लाइन डाली जाएगी। इसके सर्वे की मंजूरी रेलवे ने दे दी है। इंदौर से खंडवा के बीच अब डबल लाइन होगी। इससे इंदौर का रेल नेटवर्क और मजबूत होगा। मुख्य लाइन का काम पहले से ही चल रहा है। डबल ट्रैक के सर्वे लिए रेलवे ने 2.24 करोड रुपए क मंजूरी दी है।
2 हजार करोड से ज्यादा लागत
मालूम हो कि रतलाम-महू-खंडवा-अकोला ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट के जरिए इंदौर का डेड एंड खत्म हो सकेगा। महाराष्ट्र से सीधा जुडाव होगा। इससे 13 गांव कनेक्ट होंगे। बजट में पिछले साल इस प्रोजेक्ट को 910 करोड मिले थे। 2008 में प्रोजेक्ट को विशेष दर्जा मिला है। इसकी लागत 2 हजार करोड से ज्यादा है। रेलवे ने पातालपान से बलवाडा तक डायवर्टेड रेल लाइन के 468.65 करोड के टेंडर जारी किए है। इसमें सबसे प्रमुख 2 बडी सुरंगें भी है। इसके पहले 4 किमी की टनल का टेंडर भी किया जा चुका है।
मिलेंगी ज्यादा ट्रेनें
वन विभाग की जमीन को छोड़कर कई हिस्सों में काम चल रहा है। सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर से खंडवा तक एक लाइन और डालने की मांग रेलवे से की थी। सर्वे के बाद ही आगे की प्रक्रिया हो सकेगी। डबल लाइन होने से इंदौर को ज्यादा ट्रेनें मिल सकेंगी।

