ग्वालियर में कार चला रही महिला बाइक को टक्कर मारके दुकान में जा घुसी, मामला दर्ज
ग्वालियर. रिवर्स आती कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए दुकान में जा घुसी। मामला दोपहर का है, घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई जिसका आज वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कार जिस दुकान में घुसी वहां भी लोग खडे थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लोगों को सिर्फ मामूली चोट आई है। वायरल वीडियो ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज स्थित धर्मकांटे के पास का है। पुलिस ने दुकान संचालक की शिकायत पर महिला कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है।
पुलिस ने कार को जब्त किया
वीडियो में कार क्रमांक एमपी07 जेडआर 2851 को महिला चला रही थी, उसकी कार को बैक करते समय तेजी से पीछे आ गई। पीछे आती कार ने बाइक से जा रही युवक को टक्कर मार दी और पीछे ही जनरल स्टो दुकान के अंदर जा घुसी। इस घटना में दुकान में बैठे लोग बाल-बाल बच गए। कार को दुकान में घुसता देख वहां मौजूद लोगों में भगदड मच गई और लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। घटना में दो-तीन लोगों को मामूली चोट आईं। फिलहाल दुकान संचालक में इसको लेकर कार चालक महिला के खिलाफ थाने में शिकायत की हैं। पुलिस ने दुकान संचालक की शिकायत पर कार चालक महिला के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार को जब्त कर लिया और कार चालक महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

