एक लाख रूपये की जहरीली शराब दो बदमाश गिरफ्तार
ग्वालियर। एएसपी हितिका वॉसल, एएसपी सत्येन्द्र तोमर के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी ग्वालियर नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं डीएसपी क्राइम रत्नेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में 22 जुलाई को थाना प्रभारी तिघरा एसआई सुरेश कुशवाह को सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति प्लास्टिक कैनो में जहरीली शराब भर लोडिंग पिकअप वाहनक्रमांक एमपी07 जीए 5903 में रख कर रायरू से कुलैथ गॉव की ओर आ रहे है।
उक्तसूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना क्राइमब्रांच एव थाना तिघरा की संयुक्त टीमों द्वारा बारादरी कुलैथ में चैकिंग प्रारम्भ की तो रायरू से लोडिंग पिकअप वाहनक्रमांकएमपी07 जीए 5903 आता दिखा, जिसे पुलिस टीम की सहायता से रोक कर चैक किया गया तो उक्त लोडिंग पिकअप में 04 प्लास्टिक की कैनो में ओपी (जहरीला शराब) भरी हुई थी। उक्त शराब का दोनों व्यक्तियों से वैध लायसेंस चाहा गया तो उन्होने लायसेंस न होना बताया। उक्त04 प्लास्टिक की कैनो में कुल 145 लीटर ओपी (जहरीला शराब) कीमती 1 लाख 2 हजार रूपये की भरी हुई थी। पुलिस पूछताछ में दोनांे व्यक्तियों ने बताया कि उक्त जहरीली शराब बैचने हेतु ले जा रहे है। थाना तिघरा पुलिस ने उक्त दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जाकर उनसे जप्त अवैध शराब के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।

