हाईटैक होगी अब जम्मू कश्मीर पुलिस
कश्मीर. जम्मू कश्मीर पुलिस अब हाईटैक होने जा रही है लेकिन इसके साथ ही यह संभावना भी जताई जा रही है कि कहीं यह आधुनिक उपकरण जम्मू कश्मीर पुलिस की ऑपरेशनल मुश्किल बढ़ाने का काम तो नहीं करेंगे। हेलीकॉप्टर, रोबोट,े टोटल कान्टेंनमेंट वेसल और रिमोर्ट से चलने वाले वाहनों के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस 50 हाईटैक यूएवी से लैस होने जा रही है।
इस बात की पूरी संभावना है कि 15 मार्च तक पुलिस लगभग पूरी तरह से इन नवीनतम उपकरणों से लैस होगी। आपको यहां पर बता दें कि कानून व्यवस्था से निपटने के अलावा, जम्मू कश्मीर पुलिस आतंकवाद रोधी अभियानों में आगे रहती है, इसलिये अलग अलग तरह से विस्फोटकों से निपटने के लिये नवीनतम उपकरणों को प्राप्त किया जा रहा हैं।
डीजीपी जम्मू.कश्मीर दिलबाग सिंह ने कहा कि आज के दौर में टेक्नोलॉजी के बिना काम करना मुश्किल है। टेक्नोलॉजी आपके काम में काफी मददगार होती है। पिछले कुछ समय में जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा ड्रोन प्रयोग में लाये जा रहे हैं ताकि जब भी कभी कानून.व्यवस्था खराब होने की स्थिति पैदा हो,ए उसकी रिकॉर्डिंग की जा सके। पहले पत्थरबाजी जैसी घटनाओं में जब कोई पकड़ा जाता था, तो कहा जाता था कि वो बेगुनाह है, लेकिन अब हमारे पास उसका सबूत होता है, ये हमारे लिए बहुत बड़ी मदद है।
ठतना ही नहीं, कई ठिकानों पर विशेष तोर से हाइवे पर सीसीटीवी लगाये गये है और अन्य कई ठिकानों पर भी लगाये जाने हैं। जिससे हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा बीपी गाडियां हमारे पास है और उनका आधुनिकरण समय समय पर किया जाता है। पुलिस पहले ड्रोन का उपयोग करने के लिये सेना की सहायता लेती थी। लेकिन अब ड्रोन या यूएवी की खरीद के बाद पुलिस विशेष रूप से कमश्मीर में और सक्षम बन जायेगी। पुलिस अब न केवल आतंकवाद रोधी अभियानों, बल्कि प्रदर्शनकारियों पर भी नियंत्रण कर सकेगी। सूत्रों ने कहा है कि विशेषज्ञ इन ड्रोन को चलाने के लिये पुलिस का प्रशिक्षण भी देगी।

