MP के 20 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित, 4 को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक
भोपाल. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश के चार पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 16 को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की गई है। पदकों का वितरण अगले साल के स्वतंत्रता दिवस समारोह यानी 15 अगस्त 2027 को किया जाएगा।

राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक
राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय, सुनील कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह, विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त में निरीक्षक अनिल कुमार भदौरिया और आरक्षक राज लोचन प्रसाद दुबे को प्रदान किया जाएगा।
सराहनीय सेवा पदक
वहीं सराहनीय सेवा पदक पुलिस उप महानिरीक्षक, खरगोन सिमाला प्रसाद, पुलिस अधीक्षक, रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत, पुलिस अधीक्षक उमरिया विजय कुमार भगवानी, निरीक्षकों में हरनारायण जायसवाल, विजय चौधरी, अमित जैन, अनीता कदम, रजनी तिवारी, शामिल हैं।
उप निरीक्षक डॉ. संतोष यादव, सहायक उप निरीक्षक दिनेश चंद नागर, सहायक उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह बैस, प्रधान आरक्षक भास्कर प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक भाग सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक सत्य नारायण यादव, आरक्षक संतोष कुमार नायक और आरक्षक संतोष कुमार परिहार को दिया जाएगा।

