महाशिवरात्रि- भगवान महाकाल के पट 44 घंटे के लिये खुले, भगवान शिव दूल्हा बनाया गया
उज्जैन. देशभर हमें महाशिवरात्रि पर्व शुक्रवार को मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के मौके पर उज्जैन के महाकाल मंदिर के पट शुक्रवार की सुबह 2.30 बजे खोल दिये गये। अब यह पट शनिवार की रात 11 बजे बन्द होंगे, यानी लगातार 44 घंटे बाबा के दर्शन होंगे। इस बीच भगवान शिव को दूल्हे के रूप में संजाया गया है। महाकालेश्वर मेंगर्भगृह में प्रवेश बन्द रखा गया हैं। 22 फरवरी की सुबह सेहरा दर्शन होंगे। इसी दिन दोपहर 12 बजे भस्म आरती होगी । वर्ष में एक बार ही भस्म आरती दोपहर में होती हैं।
महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। दर्शन के लिये गुरूवार की रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं की लाइन शुरू हो गयी थी। प्रत्येक श्रद्धालु को समान्य लाइन में 2 घंटे और 250 रूपये से सशुल्क दर्शन में 1 घंटे का समय लग रहा है। सामान्य, सशुल्क दर्शनतथा वीआईपी पास की कतारें हरसिद्धि चौराहे से शुरू हो रही है। 28 वर्ष बाद महाशिवरात्रि शश योग में मनाई जा रही है। ज्योतिषविद् अर्चना सरमण्डल के अनुसार शनि और चन्द्रमा की युति से शश योग का निर्माण हो रहा है।

