पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगानी वाली अमूल्या गिरफ्तार, पिता बोले सख्त कार्यवाही होना चाहिये
बेंगलुरू. एआईएमआईएम द्वारा गुरूवार को नागरिकता कानून केविरोध में आयोजित रैली में पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाने वाली युवती अमूल्या लियोना के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया था जिसे अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उधर, अमूल्या के पिता वाजिब ने अपनी बेटी के बयानों की खिलाफत करते हुए सख्त कार्यवाही की मांग की है।
अमूल्या के पिता वाजिब ने कहा है कि उन्होंने अमूल्या को समझाने की कई बार कोशिश की है, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और वह ऐसे बयानों का समर्थन नहीं करते। दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिये।

