अकाली नेता-पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर हमला, निहंग ने कृपाण से किया हमला

मुंबई. महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीरसिंह बादल पर हमला हुआ है। घटना के तत्काल बाद उन्हें इलाज के लिये निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।
नांदेड के माता साहिब कौर इलाके के एक गुरूद्वारे में एक निहंग ने धारदार हथियार (जिसे कृपाण बताया जा रहा है) से हमला किया गया। इस बीच सुखबीरसिंह बादल के दाहिने हाथ में चोट आयी है। उन्हें एक प्रायवेट यशोसाई हॉस्पिटल ले जाया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को डिटेन किया गया है।
महाराष्ट्र के नांदेड के डीएम राहुल कर्डिले ने बताया है कि सुखबीरसिंह बादल पर्सनल विजिट पर गुरूद्वारे आये थे। उन्हें तय समय के हिसाब से पूरी सिक्योरिटी दी गयी थी। इस बीच अचानक एक शख्स गुरूद्वारा परिसर में घुसा और उन पर हमला कर दिया। उन्हें हल्की चोटें आयी ।बचाने आये पुलिस इंस्पेक्टर को भी इस घटना में हल्की चोटें आयी है। हमले के बाद जब बादल अस्पताल पहुंचे तो उनका वीडियो भी सामने आया है कि वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मियों के बीच वह हाथ पर कपड़ा रखकर अस्पताल में एंट्री कर रहे है।

