ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने एफ-16 की फ्लीट की थी-खालिद चिश्ती एयर कमोडोर
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच मई 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हवाई युद्ध की तस्वीरे अब और साफ हो रही है। हाल हीमें पाकिस्तान एयरफोर्स की रिटायर्ड एयर कमोडोर खालिद चिश्ती ने एक महत्वपूर्ण बात स्वीकार की है। उन्होंने ने कहा है कि पाकिस्तान ने अपने एफ-16 फ्लीट को उस दौरान जमीन पर ही रखा। यह सावधानी नहीं बल्कि डर की वजह से था। वजह थी भारत के राफेल जेट्स पर लगे मेटियोर मिसाइल्स की लम्बी रेंज और बेहतर क्षमता।
एफ-16 पर लगे एमआराम मिसाइल की रेंज लगभग 70-100 किमी तक बताई जाती है जबकि राफेल के मेटियोर की रेंज 120-200 किमी तक पहुच सकती है। यह अंतर बड़ा था कि पाकिस्तानी पायलटों को लगता था कि वह लड़ाई शुरू होने से पहले ही निशाना बन सकते हैं।
इससे साफ होता है कि आधुनिक हवाई युद्ध अब सिर्फ पायलट ही कुशलता या विमान की चपलता पर निर्भर नहीं रह गया है कि अब रेंज, फर्स्ट-शॉट एडवांटेज और मिसाइल की नो एस्केप जोन जैसी तकनीकी बातें फैसला करती है। खालिद चिश्ती जैसे अनुभवी अधिकारी का यह बयान पाकिस्तान के डर को बतातात है।

