Newsमध्य प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक गिरफ्तार, हिंसा के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही

लेह. लद्दाख के सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को शुक्रवार की दोपहर में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ यह एक्शन लेह हिंसा के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत किया गया था। उन्हें जेल में शिफ्ट किया जाये या कोई अन्य व्यवस्था की जाये। इस पर फैसला लियाजा रहा है। वांगचुक के खिलाफ केन्द्र शासित प्रदेश को राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों का भड़काने का आरोप है।
दरअसल. 24 सितम्बर यानी बुधवार को लेह में हिंसक झड़प हुई थी। इसमें 4 लोगों की मौत हो गयी थी। जबकि 90 लोग घायल हुए थे। हिंसक झड़प के बाद लेह में कर्फ्यू लगा दिया गया था। पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया। अभी तक 50 से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। लेह जिला मजिस्ट्रेट ने 2 दिन के लिये सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों और आंगनवाडी केन्द्रों को बन्द करने का आदेश दिया। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये लेह के अलावा कारगिल समेत अन्य शहरों में भी धारा 144 लागू कर दी गयी। उपराज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने हाईलेवल सुरक्षा बैठक की और हिंसा की घटनाओं को षडयंत्र का नतीजा बताते हुए सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिये गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş