Newsमध्य प्रदेशराज्य

बरेली में जुमे की नमाज के बाद हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज , मौलाना तौकीर रजा के सड़क पर उतरने के बाद बिगड़ा माहौल

बरेली. उत्तरप्रदेश के बरेली में जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया गया। प्रदर्शनकारी ‘आई लब मोहम्मद’ पोस्टर विवाद को लेकर सड़कों पर उतरे थे। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकरी रजा ने प्रोटेस्ट का ऐलान किया था। पुलिस ने काफी समझाने -बुझाने का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शनकारी भीड़ नहीं मानी और वह बैरिकेड तोड़ते हुएा आगे बढ़ने की कोशिश करने लगी। जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
दरअसल, शुक्रवार की दोपहर बरेली में जुमे की नमाज के बाद आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों लोग शहर अलग-अलग हिस्सों में पोस्टर और बैनर लेकर सड़कों पर उतर आये। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। ऐसा बताया जा रहा है कि श्यामगंज इलाके में प्रदर्शनकारियों और एसपी क्राइम के बीच नोकझोंक भी हुई है। हालात को देखते हुए पुलिस ने श्यामगंज में दुकानें बन्द करा दी है। नौमहला मस्जिद के बाहर भी भीड़ जुट गयी। जब भीड़ जुट गयी । जब भीड़ बेकाबू हो गयी तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिससे कुछ ही मिनट में सैकड़ों की संख्या में जमा हुए लोग भाग खड़े हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş