सुल्तानपुर ज्वेलरी डकैैती में अनुज प्रताप सिंह एनकाउंटर में ढेर, 2 फुल और 4 हाफ एनकाउंटर हिसाब बराबर
सुल्तानपुर. उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर में सराफा शॉप की दुकान पर डकैती डालने वाली गैंग के 14 बदमाशों की थी। इनमें से 11 बदमाशों की या तो गिरफ्तारी हो चुकी है या फिर एनकाउंटर में मार गिराये है। यूपी एसटीएफ ने मंगेश यादव और अनुजप्रताप सिंह को एनकांउटर में ढेर कर दिया है। जबकि बचे हुए कुछ बदमाशों को या तो एनकाउंटर के बाद या फिर उन्हें घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके इलावा अभी तक 3 बदमाश फरार है। जिनकी गिरफ्तारी के लिये पुलिसकी अलग- अलग टीमें लगी हुई है।
पिछले 28 अगस्त को सुल्तानपुर के ठठेरी बाजार स्थित ओम ऑर्नामेंट नाम की दुकान में कुछ नाकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाडे डाका डाला था। इस बीच हथियारों ने बल पर दुकानदार और दुकान में मौजूद अन्य लोगों को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया गया था। ज्वेलर ने बताया कि करीब बदमाशों ने करीब 2 करोड़ रूपये की लूट को अंजाम दिया था।

