Newsराजनीति

परिजन से बोली नाबालिग-हम एक दूसरे से प्यार करते है, युवती को परिजन अपने साथ ले गये, युवक हवालात में

ग्वालियर. अनजाने फोन कॉल पर हुई दोस्ती प्यार तक जा पहुंची, आगरा का युवक सिहोर पहुंचा और नाबालिग को बहलाकर अपने साथ आगरा ले जाने के लिये निकल पड़ा। ग्वालियर बस स्टेण्ड तिराहा पर वह बस का इंतजार कर रहा था। तभी 4 मनचले वहां पर पहुंचे गये और उन्हें परेशान करने लगे। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस पहुंची और मनचलों को खदेड़ दिया।
जब पुलिस ने युवक के साथ नाबालिग देखी तो पूछताछ की, इस पर पूरी घटना का पर्दाफाश हुआ। घटना पडाव थाना स्थित बस स्टैण्ड तिराहा पर रविवार की शाम की है। मामले का पता चलते ही पुलिस ने तत्काल नाबालिग को निगरानी में लेकर युवक को हिरासत में ले लिया है और साथ ही दोनों के परिजनों को सूचना दी है। सूचना मिलते ही सिहोर पुलिस और नाबालिग के परिजन ग्वालियर पहुंचकर नाबालिग को हपने साथ वापिस ले गये।
क्या है मामला
पड़ाव थाना प्रभारी संतोष सिंह भदौरिया ने बताया कि रात को पुलिस टीम गश्त कर रही थी। तभी पुलिस टीम गश्त करते हुए जब बस स्टैण्ड तिराहे पर पहुंची, तो वहां चार से पांच युवक व एक किशोरी नजर आई। मनचले युवक किशोरी को परेशान कर रहे थे और पुलिस को देखते ही भाग निकले, हालांकि पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वह गलियों में घुसकर भाग निकले। पुलिस ने किशोरी व उसके साथ मौजूद युवक से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि युवक आगरा का रहने वाला करन जाट है और किशोरी सिहोर की रहने वाली है। दोनों अलग-अलग जगह के होने के चलते पुलिस का माथा ठनका और उन्हें थाने लाकर पूछताछ की तो पता चला कि एक घटना पुलिस की सजगता से टल गई।
किशोरी बोली-हम एक दूसरे से करते हैं प्रेम
युवक व 14 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले मिस्ड कॉल से उनके बीच दोस्ती हुई थी। उसके बाद उनके बीच बातचीत होने लगी और वह एक दूसरे को प्यार करते है। दो दिन पहले करन ने उससे मिलने को कहा और सिहोर जा पहुंचा। जहां पर उसने किशोरी को भरोसे में लिया और नई जिन्दगी के सपने दिखाकर अपने साथ ले आया। वह भागकर आगरा जा रहे थे और ग्वालियर बस स्टैण्ड पर बस का इंतजार कर हे थे कि तभी कुछ मनचलों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को पकड़वाने की धमकी देकर परेशान कर रहे थे।
पुलिस का कहना
इस मामले में थाना प्रभारी संतोष सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस की सजगता से एक घटना टल गई है। युवक व किशोरी को थाने लाकर सिहोर थाना पुलिस और परिजनों को सूचना दे दी है। आगे की कार्रवाई सिहोर पुलिस द्वारा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet perabet giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet