नई दिल्ली. आज 1 अगस्त 2024 से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 8.50 रुपए तक महंगा हो गया है। वहीं इनकम टैक्स रिटर्न भरने की डेडलाइन खत्म होने के बाद अब रिटर्न फाइल करने के लिए 5 हजार रुपए तक की लेट फीस देनी होगी। इसके अलावा एविएशन फ्यूल के दाम बढने से हवाइ सफर मंहगा हो सकता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों को 205829 रुप्ए प्रति किलो लीटर (1000 लीटर) तक बढा दिया है। वहीं राजस्थान में बिजली महंगी हो गई।
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 8.50 रुपए तक बढे
आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 8.50 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में दाम अब 6.50 रुपए बढकर 1652.50 हो गए है। पहले ये 1646 में मिल रहा था। कोलकाता में यह 8.50 रुपए बढकर 1764.50 में मिल रहा है, पहले इसके दाम 1756 थे। मुंबई में सिलेंडर 1598 रुपए से 7 रुपए बढ़कर 1605 रुपए का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1817 रुपए का मिल रहा है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 का मिल रहा है।